लखनऊ के कुकरैल नदी पर बने ब्रिज का ड्रोन VIDEO:लोहे की जगह RCC का किया इस्तेमाल; भूकंप का असर नहीं होगा

लखनऊ का पहला आर्च ब्रिज बनकर तैयार है। ये ओवरब्रिज खुर्रमनगर फ्लाईओवर के बीच सेक्टर 25 इंदिरानगर के पास कुकरैल नदी के ऊपर बना है। ब्रिज को मजबूती देने के लिए पहली बार आर्च को आरसीसी से तैयार किया गया है। जबकि आर्च ब्रिज प्रदेश में जहां-जहां बना है, लोहे व स्टील के गार्डर का प्रयोग किया गया है। इंजीनियर शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि टोटल फ्लाईओवर 2711 मीटर का है, जिसमें 76 मीटर का आर्च ब्रिज है। आर्च ब्रिज मजबूत और टिकाऊ होते हैं, जो भारी और भूंकपीय गतिविधि को झेलने में सक्षम होते हैं। इन्हें बनाने में विशेष टेक्नोलॉजी की आवश्यकता होती है। यह ओवरब्रिज पूरी तरह से कॉन्क्रीट से बनाया गया है। इसकी ताकत स्टील और कॉन्क्रीट मिक्स पुल से ज्यादा शक्तिाशाली होता है। इसमें खास पत्थर, रेत, बजरी और विशेष प्रकार के सीमेंट मिक्स होता है। आर्च के स्टील ब्रिज बनाने में फेबरिकेशन और आरसीसी के बनाने में कास्ट इन सी टू का प्रयोग किया जाता है जो कि सस्ते और किफायती होते हैं। देखें वीडियो

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *