अबोहर में 5 बेटियों की मां की मौत:तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर; साइकिल से जा रही थी महिला

पंजाब में अबोहर में नई सड़क पर आज सुबह एक तेज रफ्तार PRTC बस ने एक महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुभाष नगर निवासी 45 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है। घटना आभा स्क्वेयर के 100 फुटा रोड पर हुई। जहां सोनी देवी साइकिल से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। चौराहे पर मुड़ते समय PRTC बस ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह बस के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बस ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की है 5 बेटियां घटनास्थल पर मौजूद गवाहों के अनुसार, सोनी देवी सही दिशा में साइकिल चला रही थीं और दुर्घटना बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुई। मृतका 5 बेटियों की मां थी और परिवार के पालन-पोषण के लिए मजदूरी का काम करती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना पर पहुंचे सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर अमरीक सिंह ने बस को कब्जे में ले लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस उसके परिवार वालों के बयानों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *