तरनतारन में नशा बेचने का विरोध करने पर युवक पर बाप-बेटे ने फायरिंग कर दी। जिससे युवक के पैर में तीन गोलियां गली। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। घायल को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बीती रात करीब 9 बजे मोहल्ला गुरु का खूंह की है। घायल की पहचान कंवलजीत के नाम से हुई है। परिजनों के अनुसार, उनका एक भाई नशे का आदी है। इलाके में रहने वाले बंता और उसका बेटा विनय चिट्टा बेचने का कारोबार करते हैं। रास्ते में रोककर मारी गोली परिजनों के मुताबिक, कंवलजीत ने कई बार उन्हें ऐसा करने से रोका था। वीरवार रात को जब कंवलजीत घर लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार विनय और उसके पिता ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर गोलियां चला दीं। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की जांच कर रही पुलिस जांच अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पीड़ित के बयान के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पड़ लेगी।


