पटियाला को मिला नया मेयर:AAP के कुंदन गोगिया को सर्वसम्मति से चुना गया; सीनियर नेता रहे मौजूद

पंजाब के पटियाला में आम आदमी पार्टी (AAP) अपना मेयर बनाने में कामयाब रही है। सर्वसम्मति से कुंदन गोगिया को मेयर चुना गया है। हरिंदर कोली सीनियर डिप्टी मेयर व जगदीप जग्गा डिप्टी मेयर चुना गया है। इस मौके AAP के स्टेट प्रधान अमन अरोड़ा व सेहतमंत्री बलबीर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश पटियाला का विकास है। चुनाव के समय जो गारंटियां दी गई थीं, उसे पूरा किया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि सभी दलों के पार्षदों में एक समान काम करवाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *