राजनांदगांव| ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम डोम्हाटोला में मकान से 65 हजार की चोरी कर ली गई। इसमें सोने चांदी के जेवरात सहित 20 हजार रुपए नकद शामिल है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मुकेश नेती 7 जनवरी की रात अपने घर में परिवार के सदस्यों सहित सोए थे। तभी अज्ञात चोर उनके घर में दाखिल हो गया। जिसने घर के दूसरे कमरे में रखे आलमारी का ताल तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी की चोरी कर ली। परिवार के सदस्यों ने चोर को भागते भी देखा। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।


