अशोकनगर में दूध के पैसे मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। मंगलवार देर रात एक युवक पर डेयरी संचालक और उसके साथियों ने तलवार व लाठियों से हमला कर दिया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले में 28 वर्षीय दिलबाग सिंह के सिर में तलवार से गंभीर चोट आई है, जबकि पीठ पर लाठियों के निशान हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक पर हमला होते साफ दिखाई दे रहा है। दूध के पैसे लेने डेयरी पर बुलाया था घायल दिलबाग सिंह ने बताया कि वह रावसर का रहने वाला है और पछाड़ीखेड़ी स्थित ज्योति दूध डेयरी में दूध देता था। मंगलवार रात डेयरी संचालक गुरपेज सिंह ने उसे दूध के पैसे का हिसाब करने के लिए बुलाया था। शराब पीते वक्त हुआ विवाद, चारों ने मिलकर पीटा दिलबाग के मुताबिक, जब वह डेयरी पहुंचा तो गुरपेज सिंह अपने साथियों सतनाम मनकपुर, मंगल उर्फ मंगा कबीरा और तरसेंम सिंह तूमैन के साथ शराब पी रहा था। पैसे मांगते ही विवाद हो गया और चारों ने मिलकर उस पर तलवार व लाठियों से हमला कर दिया। हमले के बाद घायल दिलबाग किसी तरह अपनी कार में बैठकर वहां से भागा और अस्पताल पहुंचा।


