ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत में एक की मौत:सारंगढ़ के बंदारी के पास हादसा; जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। 16 दिसंबर की रात बंदारी के पास ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे ड्राइवर की जान चली गई। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। मृतक राजू साहू (38 साल) मधुबनकला का रहने वाला था। हिरासत में ट्रक ड्राइवर, जांच जारी भटगांव थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि मंगलवार (16 दिसंबर) रात बंदारी के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक की मौत की पुष्टि हुई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (क्रमांक CG 11 AE 9100) को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। मृतक की पहचान मधुबनकला निवासी राजू साहू (38 साल) के रूप में हुई है। बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *