तीसरी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इंटरनेशनल एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। जर्मनी से विनय तिवारी वर्चुअली लाइव कनेक्ट हुए। उन्होंने ग्लोबल प्राइड स्कूल के बच्चों को जर्मनी की उच्च शिक्षा व कॅरियर के अवसर के बारे में व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जर्मनी में उच्च शिक्षा के बहुत सारे अवसर हैं और वहां के विश्व विद्यालय दुनिया भर में अपनी गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जर्मनी की पढ़ाई के लिए दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। जर्मनी में अपने कॅरियर के अवसर और वहां काम करने के बारे में भी बताया। इस वर्चुअल लाइव व्याख्यान में छात्र छात्राओं ने उनसे कई तरह से सवाल-जवाब भी किए।


