शिमला में नशा तस्कर गिरफ्तार:चरस बरामद, नेपाल से लेकर आया, यहां बेचता था

हिमाचल प्रदेश के शिमला में पुलिस ने एक नशा तस्कर को पकड़ा है। जिसके पास से 440 ग्राम चरस बरामद हुई है। ये कार्रवाई पुलिस ने “मिशन क्लीन” के तहत ठियोग में की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को लफूघाटी में NH-05 पर कटोग मोड़ से आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम बहादुर बिष्ट (26) के रूप में हुई है, जो नेपाल के सल्यान जिले का रहने वाला है। वह काफी समय से शिमला जिले के ठियोग तहसील के मतियाना में रह रहा था। DSP ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *