जयपुर के पतंग कारोबारी का अनूठा कारनामा:45 साल से राजनेताओं और फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों की पतंगें बना रहे 75 वर्षीय अब्दुल गफ्फार; बोले- कला के नहीं कदरदान

मकर संक्रांति के मौसम में जयपुर के पतंग बाजार में एक विशेष आकर्षण का केंद्र बने हैं 75 वर्षीय अब्दुल गफ्फार, जो पिछले 45 वर्षों से राजनेताओं और फिल्मी सितारों और खिलाड़ियों की पतंगें बना रहे हैं। अब तक उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, अरविंद केजरिवाल, अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, सचिन पायलट, मुख्यमंत्री भजनलाल, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, अमीन कागजी, रफीक खान सहित कई प्रमुख राजनेताओं की पतंगें तैयार की हैं। हांडीपुरा पंतग बाजार ्में अब्दुल गफ्फार लंबे समय से इल अनुठे कारनामे को अंजाम दे रहे है। उन्होंने बताया- वे इन पतंगों को शौक के तौर पर तैयार करके राजनेताओं को तोहफे में देते हैं। उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत, अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे को उनकी पतंगे भेंट की है। हालांकि उन्हें इस बात का मलाल है कि उनकी कला का अब तक उन्हें कोई सम्मान नहीं मिला। ना ही कोई राजनेता ने अब तक उकी बनाई पतंगे देखने के लिए यहां पहुंचे। उनकी पतंगों पर समसामयिक संदेश भी होते हैं, जैसे कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने का संदेश, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ और एड्स जागरूकता। उन्होंने ऐसी पतंगे भी कई आयोजन पर बनाकर दी है। उन्होंने बताया- यह खास पतंग बनाने में 4 से पांच दिन लगते है। पतंग बनाते समय नेता के पहनावे के लिए उनके कपड़ों के रंग का भी ध्यान रखा जाता है। पतंग के लिए उसी तरीके से डिजाइन दी जाती है। कोई नेता पेंट शर्ट पहनता तो उसे वहीं बनावट दी जाती है और कोई यदि कुर्ता पयाजामा या शेरवानी पहनता है तो उसे वहीं बनावट दी जाती है। उन्होंने बताया कि यें खास पतंगे वह बेचने के लिए नहीं बनाई जाती। अब तक उन्होंने ऐसी करीब 200 खास पतंगे बनाई है। लेकिन उन्हें इनकी कला का अब तक भी कोई सम्मान नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *