बीकानेर में पुलिस से बचकर भागे बदमाशों की बाइक गिरी:पुलिस ने पकड़ा को नशे की 50 हजार गोलियां मिली, दो को किया गिरफ्तार

लूणकरनसर पुलिस ने नशे की तस्करी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बाइक पर जा रहे थे। अचानक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन फिसल गए। पुलिस जांच में दोनों के पास नशे की सामग्री मिली। रात करीब बारह बजे पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दरअसल, लूणकरनसर थाने के सामने पुलिस की नाकाबंदी थी। इसी दौरान अरजनसर की तरफ से एक बाइक आई। नाकेबंदी देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। इसी दौरान बाइक फिसल गई। दोनों युवक गिर गए। पुलिस को इनकी हरकत संदिग्ध लगी। दोनों को दबोच लिया। इस दौरान नाबालिग युवक के पास दो बैग थे, जिसमें 25-25 हजार नशे की टेबलेट मिली। इसके लिए वैध कागजात भी नहीं थे। इसके अलावा 2.322 किलो ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। इनके साथ ही एक अन्य शख्स को गिरफ्तार किया गया। इसका नाम गुरप्रीत सिंह जट (40) है। वो बठिंडा पंजाब के बुचोकला गांव का रहने वाला है। इनके कब्जे से मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है। कार्रवाई में थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई, श्यामलाल भाम्भू, विरेन्द्र कालेर,गोपीचंद, विद्याधर, सुनील ढाका,चालक महावीर की विशेष भूमिका रही। तस्करी का नया तरीका आमतौर पर कार या फिर किसी चार पहिया वाहन में ही तस्करी होती रही है लेकिन अब पंजाब के युवाओं ने बाइक पर ही नशे का सामान पहुंचाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। कंटेंट : रामप्रताप गोदारा, लूणकरनसर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *