धनबाद में पुलिस सुरक्षित नहीं, आम आदमी का क्या होगा:जयराम बोले-अपराधियों का मनोबल कितना ऊंचा कि डीएसपी पर हमला कर दिया

डुमरी विधायक जयराम महतो शुक्रवार को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धनबाद के बाघमारा स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हुई हिसंक झड़प पर कहा-यहां पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। जब पुलिस का यह हाल है तो आम आदमी का क्या होगा। अगर आम व्यक्ति कोयलांचल में न्याय की बात करेगा तो उसके साथ लगता है कत्लेआम किया जाएगा। दरअसल, हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर कंपनी के समर्थकों और रैयतों के बीच गुरुवार को हुए खूनी संघर्ष में डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। रात में उन्हें दुर्गापुर रेफर किया गया है। पुलिस को भी तुच्छ और छोटा समझते हुए घायल कर दे रहे इधर, अस्पताल के निरिक्षण के बाद जयराम महतो ने कहा- माफियाओं का मनोबल कितना ऊंचा है कि वह पुलिस को मामूली समझ रहे हैं। वह पुलिस को भी तुच्छ और छोटा समझते हुए घायल कर दे रहे हैं। डीएसपी को घायल कर दे रहे हैं। डीएसपी किसी अपराधी को पकड़ कर अपनी गाड़ी में बैठा रहे थे तो उनके समर्थकों ने पीछे से आकर पत्थर बाजी कर दी। समर्थकों का मनोबल कितना ऊंचा है कि एक डीएसपी पर हमला कर दिया। डीएसपी झड़प में घायल नहीं हुए हैं। भगवान भरोसे है बाघमारा उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री समेत तमाम जो हमारे मंत्रीगण हैं और पुलिस प्रशासन के जो सर्वोच्च पदाधिकारी हैं, उनको संज्ञान में लेते हुए इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और माफियाओं का अंत आवश्यक है। बाघमारा विधायक भगवान जी के नाम से विधायक बने हैं तो भगवान भरोसे है बाघमारा। अस्पताल का मुद्दा विधानसभा में उठेगा: जयराम महतो वहीं, जयराम महतो ने अस्पताल के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का घोर अभाव, दुर्गंध और कई मरीजों को लावारिस हालत में देखा। विधायक ने इन समस्याओं को लेकर अस्पताल अधीक्षक को एक पत्र सौंपा और कहा कि वे आगामी विधानसभा सत्र में SNMMCH और रांची रिम्स जैसे सरकारी अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्थाओं का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाएंगे। ये भी पढ़िए धनबाद में 30 बम फोड़े, 100 राउंड फायरिंग, DSP रेफर:सांसद ने पहले ही चेताया था; देर रात तक पुलिस की छापेमारी, 4 हिरासत में धनबाद के बाघमारा में हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर कंपनी के समर्थकों और रैयतों के बीच हुए खूनी संघर्ष में डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। रात में उन्हें दुर्गापुर रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस इलाके में देर रात तक छापेमारी की। इसमें 4 लोगों को हिरासत में लिया है। गुरुवार को बाबूडीह जंगल में शुरू होने वाली हिलटॉप आउटसोर्सिंग पर वर्चस्व को लेकर कंपनी के समर्थकों और रैयतों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *