अबोहर में 30 किलो पोस्त समेत दो तस्कर काबू:चावलों में छिपाकर ट्रक से ले जा रहे थे; पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा

फाजिल्का के अबोहर में पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 किलो पोस्ता बरामद हुआ है। आरोपी ट्रक में चावल के कट्‌टों में छिपाकर ले जा रहे थे। जिसे पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया है। सीआईए स्टाफ प्रभारी मनजीत सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आज तड़के साढ़े 3 बजे आलमगढ़ चौक पर नाकेबंदी की गई। श्रीगंगानगर की तरफ से आ रहे ट्रक (PB 05 Y 6358) को रोककर जांच की गई, जिसमें चावल के कट्‌टों में छिपाकर रखा 30 किलो पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मामला किया दर्ज प्रभारी मनजीत सिंह ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलजार निवासी आलेके गांव और दानिश निवासी धर्मपुरा के रूप में हुई है। थाना नंबर-2 अबोहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *