सीरवी समाज बोला NHAI की लापरवाही से गई जान:मृतक प्रोपर्टी डीलर के परिवार को दिया जाए मुआवजा

अखिल भारतीय सीरवी युवा परिषद और सीरवी समाज सेवा समिति ,सीरवी नवयुवक मंडल पाली से जुड़े लोग बुधवार को जिला कलेक्टर एलएन मंत्री से मिले। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर को नेशनल हाईवे-162 नया गांव ओवरब्रिज के नीचे सर्विस सड़क किनारे बरसाती पानी से भरे गड्‌डे में गिरने से 62 साल के प्रोपर्टी डीलर बाबूलाल चौधरी की मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से इस वर्ष ही बारिश के समय खोदा गया था। जो क्षेत्रवासियों के कहने के बाद भी ढका नहीं गया। इसी गड्‌ढे़ में गिरने से बाबूलाल चौधरी की मौत हुई। इस सर्विस सड़क की रख रखाव की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाना था, लेकिन लंबे समय से सड़क पर सर्विस रोड के पास गहरे गड्ढे को बंद करने के लिए स्थानीय लोगों के कहने के बाद भी NHAI ने कुछ नहीं किया। नाले के पास न तो पक्की सुरक्षा दीवार थी और न ही सुरक्षा चेतावनी संकेत। जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि NHAI की लापरवाही के कारण बाबूलाल की जान गई है। यह भी पढ़े – *पाली में बाइक के साथ नाले में गिरा प्रॉपर्टी डीलर,मौत:* लोगों ने बाहर
निकाला, युवक ने सीपीआर दी लेकिन जान नहीं बचा सके यह रखी मांगे
– मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से या राज्य/ केंद्र सरकार से दिलाया जावे।
– नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की लापरवाही की जांच कराई जाए।
– दोषी अधिकारियों/एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाए।
– भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु संबंधित सड़क की तत्काल मरम्मत एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *