पश्चिमी सिंहभूम में नाबालिग से यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा दिया, पीड़िता गर्भवती; पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक कृष्णा सिंकू (20) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई है। पीड़िता के पिता ने 12 दिसंबर को गुवा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डीपापासाई गांव निवासी कृष्णा सिंकू को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया पुलिस ने गुवा थाना कांड संख्या 50/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जगन्नाथपुर बाजार क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। न्यायालय में BNSS की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान भी दर्ज कराया गया है। पूछताछ में आरोपी कृष्णा सिंकू ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *