मरवाही में किसानों ने किया चक्काजाम:धान खरीदी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी

मरवाही के सिवनी मोड़ पर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने चक्काजाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में किसान सड़क पर बैठ गए, जिससे आवाजाही लंबे समय तक बाधित रहा। भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने पहले ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी थी। संघ ने कहा था कि यदि तय समय सीमा में धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो चक्काजाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से टोकन की समस्या, खरीदी लिमिट और अन्य मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की थी। इसमें धान खरीदी केंद्रों पर प्रतिदिन मिलने वाली टोकन लिमिट बढ़ाने की बात प्रमुख थी, ताकि अधिक से अधिक किसान समय पर अपना धान बेच सकें। धान खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग किसानों ने ऑनलाइन-ऑफलाइन टोकन व्यवस्था में आ रही दिक्कतों को दूर कर एक पारदर्शी और सुचारु प्रणाली लागू करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, लंबित टोकन वाले किसानों की प्राथमिकता से धान खरीदी करने और खरीदी की अवधि बढ़ाने की भी मांग उठाई गई। उग्र आंदोलन की चेतावनी किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टोकन और खरीदी लिमिट से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा है, और अब निर्णय सरकार-प्रशासन के हाथ में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *