PRSU में ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस टूर्नामेंट:तीसरे दिन का मुकाबला जारी, 25 यूनिवर्सिटीज के 195 खिलाड़ियों ने लिया है हिस्सा

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU), रायपुर में ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टेबल टेनिस टूर्नामेंट (पुरुष एवं महिला) चल रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग, PRSU की ओर से एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) के तत्वावधान में किया जा रहा है। आज इस प्रतियोगिता का तीसरा दिन है। 25 पुरुष और 18 महिला टीमें मैदान में डॉ रीता वेणु गोपाल, डायरेक्टोरेट ऑफ फिजिकल एजुकेशन ने बताया कि प्रतियोगिता में ईस्ट जोन की विभिन्न यूनिवर्सिटीज की 25 पुरुष और 19 महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस तरह कुल 70 महिला खिलाड़ी और 125 पुरूष खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। पहले दिन सुबह 9 बजे से मुकाबले शुरू हुए, जिसमें नॉकआउट राउंड-1 और 2 के तहत कुल 40 मैच निर्धारित किए गए। देर रात तक चले मुकाबले पहले और दूसरे दिन शाम तक पुरुष वर्ग के 12 और महिला वर्ग के 7 मुकाबले पूरे हुए, जबकि कई मैच देर रात तक चलते रहे। दर्शकों को शुरुआती दौर से ही कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले दिन के प्रमुख नतीजे महिला वर्ग: नॉर्थ बंगाल यूनिवर्सिटी ने गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, बिलासपुर को 3–0 से हराया पुरुष वर्ग: DRIEMS यूनिवर्सिटी, कटक ने KIIT यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर को 3–1 से मात दी दूसरे दिन नॉकआउट राउंड-3 में कड़ा मुकाबला 16 दिसंबर को खेले गए नॉकआउट राउंड-3 में कई यूनिवर्सिटीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में आगे बढ़ीं टीमें: महिला वर्ग में विजयी टीमें: आगे और रोमांच की उम्मीद शुरुआती दो दिनों में ही खिलाड़ियों का जोश, तकनीक और प्रतिस्पर्धा का स्तर देखने लायक रहा। तीसरे दिन यानी आज क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *