जांजगीर-चांपा में शिक्षक के घर 5 लाख की चोरी:दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोर, जेवर और नगदी ले गए; CCTV बंद था

जांजगीर चांपा जिले में एक शिक्षक के घर से चोरों ने लगभग 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपए की नगदी चुरा ली। घटना वार्ड नंबर 18 केनाल सिटी के पास की है, जहां चोरों ने घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। शिक्षक नंद कुमार कश्यप और उनकी पत्नी अनुराधा गुरुवार सुबह 10 बजे नैला स्थित ससुराल गए थे। जब वे शुक्रवार सुबह 9 बजे घर लौटे, तो दरवाजे की कुंडी टूटी हुई मिली और घर का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से सोने का हार, अन्य जेवरात और नगदी गायब थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम से फिंगरप्रिंट लिए और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली। घर में लगे CCTV कैमरे बंद होने के कारण कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के दुकानों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शिक्षक नंद कुमार कश्यप ने बताया कि नैला में अपने ससुराल पत्नी अनुराधा कश्यप के साथ गुरुवार की सुबह करीबन 10 बजे गए हुए थे और रात को वही रुके हुए थे। घर के सभी दरवाजे में तला लगा हुआ था सीसीटीवी कैमरे भी लगा हुआ था। शुक्रवार की सुबह करीबन 9 बजे नैला से अपने घर पहुंचे, घर के सामने का दरवाजे में लगा कुंडी टूटा हुआ था। घर के अंदर समान पूरे कमरे में बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने का हार, अन्य सोने चांदी के जेवर और नगदी रकम 12 हजार रुपए की चोरी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *