अक्षर पटेल की जगह शाहबाज अहमद खेलेंगे आज का मैच:नूंह के रहने वाले बाएं हाथ के स्पिनर; 3 साल की उम्र से खेल रहे क्रिकेट

हरियाणा के नूंह जिले के गांव शिकरावा के रहने वाले शाहबाज अहमद का टी-20 में चयन हो गया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले चौथे T-20 से पहले टीम इंडिया में शामिल स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल तबीयत खराब होने की वजह से बाकी बचे दो मुकाबले से बाहर हो गए हैं। अब उनकी जगह टीम इंडिया की टी-20 टीम में अचानक बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद की एंट्री हुई है। 31 वर्षीय खिलाड़ी IPL में अभी तक 3 टीमों के साथ खेल चुके हैं। वहीं शाहबाज के पास 5 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव भी है। बाएं हाथ के स्पिनर ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने अब तक कुल 114 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 1355 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 73 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल की बात करें, तो शाहबाज अहमद 2020 से लेकर 2023 तक RCB के लिए खेले। इसके बाद वो सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने और आईपीएल 2025 में वो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेले। आईपीएल के 58 मैचों में खेलते हुए उन्होंने 545 रन बनाए और 22 विकेट झटके। आज T-20 मैच लखनऊ में खेला जाएगा, वहीं अंतिम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 दिसंबर को खेला जाएगा। मेवात के लोगों में इस बात को लेकर खुशी की लहर है। मेवात के क्रिकेट प्रेमी उम्मीद कर रहे हैं कि शाहबाज को खेलने का मौका मिले। जिसमें वह शानदार प्रदर्शन करेंगे। शाहबाज भारत के लिए 3 वनडे और 2 टी-20 खेल चुके हैं। आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अक्टूबर 2023 में खेला था। यहां पढ़िए, शाहबाज के क्रिकेट खेलने की बचपन से अभी तक की कहानी… जिम्बाव्वे के खिलाफ डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था
3 वर्ष लगातार शाहबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली के साथ खेला और बेहतरीन प्रदर्शन किया। 2022 में शाहबाज अहमद का जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच सिरीज के लिए राष्ट्रीय किक्रेट टीम में चयन तो हुआ, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *