मैनपाट में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री पर, मैदान में जमी बर्फ की परत

अंबिकापुर | उत्तर की शुष्क हवा के प्रभाव से सरगुजा संभाग एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसका असर भी देखा गया। मैदान में घास के ऊपर ओश की बूंदें जमी हुई थी। इससे सुबह में यहां का नजारा बर्फीले इलाकों जैसा नजर आया। ये इस सीजन का यहां का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। धूप होने के बाद भी मैदान में बर्फ की परत काफी समय तक जमी रही और ये धीरे-धीरे पिघली। इसके बाद मैदान का कलर सामान्य हो पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *