अवैध हथियारों की डील करने पहुंचे सप्लायर दबोचे:जोधपुर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई, आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे

डीएसटी जोधपुर ग्रामीण और बिलाड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क पर का खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य सप्लायर समेत दो शातिर तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से पांच पिस्टल, पांच मैगजीन, पांच कारतूस और 1.48 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।मुख्य आरोपियों की पहचान ललित सीरवी और दिलजीत पूनिया के रूप में हुई है। ये दोनों जयपुर-जोधपुर हाईवे पर बिलाड़ा बाईपास के पास हथियारों की डील करने पहुंचे थे। मामले को लेकर जानकारी देते हुए ASP भोपालसिंह लखावत ने बताया कि एसपी नारायण टोगस के निर्देशानुसार पुलिस अवैध हथियारों को लेकर अभियान चला रही है। इसी क्रम में टीम को अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के संबंध में सूचना मिली थी। इस पर टीम ने CO अन्नराज सिंह के सुपरविजन में DST प्रभारी श्रवण कुमार और थानाधिकारी बिलाड़ा सवाई सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम ने बिलाड़ा बाईपास के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर लाए थे। पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी इन हथियारों को कहां काम लेने वाले थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल, पांच मैगजीन और पांच कारतूस के साथ 1 लाख 48 हजार 500 रुपए नगद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ अवैध हथियार तस्करी को लेकर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ललित पुत्र देवाराम सीरवी निवासी खारिया मीठापुर, दिलजीत पुत्र रामकिशोर जाट निवासी पिचियाक को गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपियों ने हथियार कहां से मंगाए गए थे और किन-किन को सप्लाई किए जाने थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *