एनएसएस-एनसीसी छात्रों ने देखी जिला स्तरीय प्रदर्शनी:सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की मिली विस्तृत जानकारी

“नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान” थीम पर आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी में सनातन धर्म कॉलेज के एनएसएस और एनसीसी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। प्रदर्शनी के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने विभागीय स्टॉल्स के माध्यम से विद्यार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्यों और लाभों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। विद्यार्थियों ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, ऊर्जा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से सीधे संवाद कर योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर विभागीय प्रकाशनों का भी वितरण किया गया, जिन्हें विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान और सामाजिक जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। छात्रों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। प्रदर्शनी भ्रमण के दौरान विजिट इंचार्ज गुमान सिंह, जसवीर सिंह, जान्हवी शर्मा, संगीता मेहता, वीरेंद्र मीणा और लक्ष्मी नारायण सहित कई अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने जन-जागरूकता के प्रसार में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *