खैरथल जिले में इफको की 11,000 बैग यूरिया रेक पहुंची:12 ग्राम सेवा सहकारी समितियों, 4 निजी विक्रेताओं को आपूर्ति, किसानों से अनावश्यक भंडारण न करने की अपील

खैरथल जिले में किसानों की मांग को देखते हुए सरकारी कंपनी इफको की 11,000 बैग यूरिया की रेक पहुंच गई है। इसके साथ ही जिले में यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। ‘जिले में यूरिया की कमी नहीं’ संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद खैरथल, विजय सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले की 12 ग्राम सेवा सहकारी समितियों और 4 निजी विक्रेताओं को इफको कंपनी का यूरिया प्राप्त हुआ है। जिन सहकारी समितियों को यूरिया की आपूर्ति की गई है, उनमें जिंदोली, ततारपुर, बेहरोज, भानोत, इस्माइलपुर, भगीरथ चाचाका, पदमाड़ा खुर्द, हसनपुर, बाघोर, सोडावास, गोठड़ा और गंगापुरी शामिल हैं। निजी विक्रेताओं में सुरेश बीज भंडार (मुंडावर), अनिल बीज भंडार (शेखपुर), श्री श्याम फर्टिलाइजर्स (तिजारा) और न्यू संजय बीज भंडार (बीबीरानी) को यूरिया उपलब्ध कराया गया है। संयुक्त निदेशक कृषि ने सभी विक्रेताओं को विभागीय निर्देशों के अनुसार नियमानुसार यूरिया वितरित करने के निर्देश दिए हैं। किसानों से स्टोरेज न करने की अपील उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से यूरिया का भंडारण न करें। विजय सिंह ने बताया कि जिले में हर सप्ताह नियमित रूप से यूरिया की आपूर्ति की जा रही है और फिलहाल कोई कमी नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *