इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:आईआईएम के निदेशक ने दिया मनु स्मृति का उदाहरण, कारोबारी परिवार की बहू पर FIR

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. इंदौर की रिद्धि की ऑल इंडिया रैंक 6
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 का रिजल्ट आते ही देशभर के हजारों छात्रों की धड़कनें तेज हो गईं। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने फाइनल आंसर-की के बाद अब आधिकारिक रूप से रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार भोपाल-इंदौर के लिए रिजल्ट खास रहा। इंदौर की छात्रा रिद्धि अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक 6 मिली है। पूरी खबर पढ़े… 2. IIM इंदौर के निदेशक बोले- मनुस्मृति से बनाएं नीतियां
इंदौर आईआईएम (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट) के निदेशक डॉ. हिमांशु राय ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्होंने मनु स्मृति का उदाहरण देते हुए नीतियां बनाए जाने का जिक्र किया है। डॉ. राय ने 1 मिनट 46 सेकंड के वीडियो में शासन और उसकी नीतियां धर्म के अधीन होने की बात कही है। पूरी खबर पढ़े… 3. इंदौर में कारोबारी परिवार की बहू पर तीसरी FIR इंदौर में सिंघानिया परिवार की बहू पर उनके ससुर ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। खास बात यह है कि बहू के खिलाफ ये तीसरी एफआईआर है। इससे पहले दो बार सास शिकायत कर चुकी है। ससुर विनोद का आरोप है कि सोमवार को बहु रुचि ने उनके बेटे नितेश और पत्नी कनकलता के साथ मारपीट की। पूरी खबर पढ़े… 4. बहन से दोस्ती के शक में छात्र को पीटा जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो रिश्तेदार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि युवकों ने अपने परिवार की एक लड़की से दोस्ती का शक जताते हुए छात्र को बुलाया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल हालत में उसे सड़क पर छोड़कर दोनों फरार हो गए। पूरी खबर पढ़े… 5. इंदौर की सहारा सिटी में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ देवगुराड़िया बायपास रोड स्थित सहारा सिटी क्षेत्र में पिछले तीन दिन से घूम रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। रालामंडल रेस्क्यू टीम ने क्षेत्र में दो पिंजरे लगाए थे। मंगलवार रात पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। माना जा रहा है कि बीती रात शिकार की तलाश में तेंदुआ पिंजरे तक पहुंचा था। पूरी खबर पढ़े… 6. IPL मिनी ऑक्शन-MP के 14 में से 5 प्लेयर सोल्ड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन मंगलवार को अबू धाबी में हुआ। इसमें 156 खिलाड़ियों पर बोली लगी। 10 टीमों ने 215.45 करोड़ रुपए खर्च कर 77 खिलाड़ी खरीदे। इनमें 29 विदेशी और 48 भारतीय शामिल रहे। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। मिनी ऑक्शन में मध्य प्रदेश के 14 प्लेयर्स भी शामिल थे। इनमें से सिर्फ 5 खिलाड़ियों पर ही टीमों ने बोली लगाई है, बाकी प्लेयर अनसोल्ड रहे हैं। पूरी खबर पढ़े… 7. इंदौर में एनआरआई महापर्व में खेला गिल्ली-डंडा इंदौर में बुधवार को एनआरआई महापर्व के चौथे संस्करण की शुरुआत हुई। इस आयोजन में 27 देशों के 220 से ज्यादा प्रवासी भारतीय शामिल हो रहे हैं। सुबह की शुरुआत यशवंत क्लब में हुई, जहां एनआरआई मेहमानों के लिए पारंपरिक भारतीय खेलों का आयोजन किया गया। गिल्ली-डंडा, कबड्डी, पतंग उड़ाना, लट्टू और लंगड़ी जैसे देसी खेलों में एनआरआई पूरे जोश के साथ शामिल हुए। पूरी खबर पढ़े… 8. इंदौर में बस के पास पड़ा मिला कंडक्टर का शव इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला बस के ड्राइवर और कंडक्टर के बीच शराब के नशे में कहासुनी का है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। पूरी खबर पढ़े… 9. इंदौर के परदेशीपुरा में टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर इलाके में मंगलवार देर रात एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का कच्चा माल, कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पूरी खबर पढ़े… 10. चाेइथराम ट्रस्ट से जुड़ी संपत्तियों की जल्द शुरू होगी जांच चोइथराम चेरिटेबल ट्रस्ट (CCT) से जुड़ी 21 हजार करोड़ की संपत्तियों की जांच अब जल्द शुरू हो होगी। दरअसल, रजिस्ट्रार की जांच के खिलाफ लगी याचिका खारिज के बाद अब जांच का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, इस जांच में काफी समय लग सकता है क्योंकि CCT, चोइथराम इंटरनेशनल फाउंडेशन (CIF) से संबद्ध है। पूरी खबर पढ़े…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *