धरियावद में साइकिल रैली निकाली:उत्तम सेवा संस्था स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए किया जागरुक

धरियावद में उत्तम सेवा संस्था ने अपने प्रथम स्थापना दिवस पर एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया। नगर की स्वच्छता, सुंदरता और नागरिकों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस रैली में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। रैली तहसील परिसर से शुरू हुई, जो हनुमान चौराहा, तिरंगा चौराहा और बस स्टैंड से कर्मोचनी नदी पर जाकर संपन्न हुई। प्रत्येक पड़ाव पर जनजागरण के लिए विशेष उद्घोष किए गए। रैली में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उत्तम सेवा संस्था समाजसेवा में सक्रिय है। उसके द्वारा जनजागरण और स्वच्छता अभियान का संचालन किया जा रहा है। रक्तदान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन संस्था द्वारा करवाएं गए है। इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *