प्रधानाध्यापिका पर स्वसहायता समूह सदस्य से मारपीट का आरोप:उमरिया में महासंघ ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन; तहसीलदार बोले- जांच करेंगे

उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड की बंधा टोला स्कूल की प्रधानाध्यापिका रेखा गौतम पर स्वसहायता समूह की सदस्य के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रांतीय महिला स्वसहायता समूह महासंघ ने इस मामले को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्कूल परिसर में किया विवाद महासंघ के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को स्कूल परिसर में स्वसहायता समूह की संचालिका सोमवती गुप्ता के साथ प्रधानाध्यापिका ने अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने गाली-गलौज करते हुए उनका गला पकड़कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। अवैध वसूली और धमकी के आरोप ज्ञापन में बताया गया कि प्रधानाध्यापिका पर स्वसहायता समूह से हर महीने अवैध कमीशन मांगने के आरोप भी हैं। महासंघ का दावा है कि पीड़िता के पास इससे जुड़े साक्ष्य मौजूद हैं। आरोप यह भी है कि कमीशन न देने पर समूह को हटाने और बच्चों को परीक्षा में फेल कराने की धमकी दी जाती थी। मध्याह्न भोजन व्यवस्था को लेकर भी सवाल महासंघ ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका मध्याह्न भोजन की सामग्री को अपने पास ताले में रखती थीं और आवश्यकता पड़ने पर सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती थी। इससे बच्चों की भोजन व्यवस्था भी प्रभावित होती थी। निलंबन और कार्रवाई की मांग महासंघ ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए। जांच अवधि के दौरान प्रधानाध्यापिका को निलंबित किया जाए और आरोप सही पाए जाने पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़िता और अन्य स्वसहायता समूह सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। आंदोलन की चेतावनी दी महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन न्यायालय की शरण लेगा और प्रदेशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा। इसमें दो दिवसीय ‘चूल्हा बंद’ आंदोलन भी शामिल होगा। मामले में तहसीलदार सतीश सोनी ने बताया- शिकायत की जांच शिक्षा विभाग के अधिकारी से कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *