जाब सरकार और पुलिस भले नशा खत्म करने के लिए अभियान का दावा कर रही हो, लेकर तस्करों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बठिंडा एक बस्ती के लोगों ने नशे का विरोध किया तो तस्करों ने धारदार हथियारों व लाठी डंडा लेकर बस्ती पर हमला कर दिया। इस हमले में बस्ती के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। बताया गया कि बठिंडा की उड़िया बस्ती में लंबे समय से नशा तस्करों का नेटवर्क चल रहा था। इसको लेकर काफी समय से यहां के लोग विरोध कर रहे थे और उन्हें इलाके में नशा बेचने से रोक रहे थे। इसको लेकर बुधवार को नशा तस्करों ने उनपर हमला कर दिया। जानिए कितने बेखौफ हैं नशा तस्कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है: एसपी एसएसपी अमनीत कोंडल ने बताया कि उड़िया बस्ती में मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना मिली है। प्राथमिक जांच में यह मामला नशा तस्करी के विरोध से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


