गोईलकेरा जंगल हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की

चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कोतरोगढ़ा–पोकाम जंगल में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो लोहे के दौउली और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस को 16 दिसंबर 2025 को जंगल में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव की पहचान करीनाथ लुगुन के रूप में की। करीनाथ लुगुन सारूड़ा गांव, गोईलकेरा थाना, पश्चिमी सिंहभूम के निवासी थे। जांच में सामने आया हत्या आपसी विवाद के कारण हुई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए गोईलकेरा थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गहन अनुसंधान और छापेमारी के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में सामने आया कि करीनाथ लुगुन की हत्या आपसी विवाद के कारण हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रोडों निवासी गोमिया होनहागा (21), डकेदा वनग्राम निवासी सिप्रियान लुगुन (25) और डकेदा वनग्राम निवासी पोलुस मानकी (25) शामिल हैं। सभी आरोपी गुदड़ी थाना क्षेत्र, पश्चिमी सिंहभूम के निवासी हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए खून लगे दो लोहे के दौउली और शव छिपाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस मामले में गोईलकेरा थाना में कांड संख्या 42/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित पहलुओं पर भी गौर किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *