स्टंटबाजी पर 10 बाइकर्स गिरफ्तार, 13 पावर बाइक जब्त:डूंगरपुर पुलिस ने ऑपरेशन संस्कार के तहत की कार्रवाई

डूंगरपुर जिले में कुआ थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन संस्कार’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पावर बाइक्स से स्टंटबाजी कर लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोप में 10 बाइकर्स को गिरफ्तार किया है और 13 पावर बाइक्स जब्त की हैं। यह कार्रवाई दो दिन पहले चिखली हैंगिंग पुल पर हुई एक दुखद घटना के बाद की गई है। वहां बाइक से स्टंटबाजी करते समय एक युवक बाइक की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने स्टंटबाजी करने वाले बाइकर्स के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था। ‘ऑपरेशन संस्कार’ के तहत पुलिस ने थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 13 पावर बाइक्स को जब्त करते हुए 10 बाइकर्स को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद युवकों ने कान पकड़कर भविष्य में दोबारा स्टंट न करने की बात कही और अपनी गलती के लिए माफी मांगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *