सुधीर कुमार मिश्रा बने टोंक जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष:बोले- कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी खुलवाने की रहेगी प्राथमिकता

टोंक में जिला अभिभाषक संघ चुनाव 2024-25 के परिणाम शुक्रवार रात करीब पौने 8 जारी हुए। एडवोकेट सुधीर कुमार मिश्रा नए अध्यक्ष चुने गए है। उन्होंने शिवराज जाट (टांडी) को 11 मतों से हराया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिश्रा अपनी जीत को युवा अधिवक्ताओं को जीत बताते हुए कहा कि वे अधिवक्ताओं को हित में काम करते रहेंगे। सबसे पहले कोर्ट परिसर में पुलिस चौकी खुलवाने, शुद्ध पानी उपलब्ध कराने, साफ-सफाई प्राथमिकताएं रहेगी।
ज्ञात रहे कि नवनियुक्त अध्यक्ष मिश्रा व 11 मतों से हारने वाले टांडी 2024-25 के जिला अभिभाषक संघ चुनाव के बीच प्रमुख मुकाबला था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक संगत, सह-निर्वाचन अधिकारी रामलक्ष्मण कमरुजमा खां व बनवारीलाल शर्मा ने बताया कि जिला अभिभाषक संघ के कुल 359 अधिवक्ताओं में से 320 ने मतदान में भाग लिया। अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रही एडवोकेट रमा चौधरी को महज 47, शिवराज जाट (टोडी) को 131 और सुधीर कुमार मिश्रा को 142 मत मिले।
इस तरह मिश्रा निकटतम प्रतिद्वंदी टांडी से 11 मत ज्यादा लेकर विजयी घोषित हुए है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे हनुम्बन प्रसाद जांगिड़ को 90, केदारमल गुर्जर को 219 मत मिले। केदार मल ने 129 मतों से जीत दर्ज की। सचिव के लिए मोहम्मद मिया गुलनार को 165 और ओमाभ्यश राजौरा को 150 मत मिले है। नोटा में 4 और एक वोट खाली गया। गुलजार ने राजोरा को 15 से हराया है। इससे पहले अभिभाषक संघ टोंक की साधारण बैठक की हुई। यहां अध्यक्ष का निविरोध निर्वाचन नहीं होने पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद रात करीब पौने 8 बजे परिणाम जारी किए गए।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सहसचिव पद पर विनोद कुमार बैरवा, पुस्तकालय सचिव के रूप में बाबूलाल मीणा और कोषाध्यक्ष पद पर महेन्द्र कुमार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। उनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य (पूर्व अध्यक्ष) में रमेश शर्मा, हर्षिता जैन (महिला) और सामान्य सदस्य के रूप में अब्दुल कदीर व राजेश सैनी (प्रथम) का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *