भोपाल के करीब 30 इलाकों में गुरुवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें जाटखेड़ी, बाग मुगालिया, कमला नगर, जनता क्वार्टर, बसंतकुंज, भारत नगर, न्यू कबाड़खाना, रंभानगर, निशातपुरा समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर


