श्योपुर में युवक से मारपीट, उठक-बैठक लगवाई; VIDEO बनाया:बजरंग दल ने थाना घेरा, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

श्योपुर शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में एक युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित विशाल सगर (24) ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हुई। विशाल सगर के अनुसार, वह बस स्टैंड पर एक ठेले पर खाना खा रहा था। उसी दौरान मोबाइल पर बात करते समय पास खड़े अयान मुस्लिम ने गलतफहमी में उसे जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। आरोपियों ने युवक को पीटा और वीडियो बनाई आरोप है कि अयान ने अपने साथी गोविंद धोबी के साथ मिलकर विशाल के साथ थप्पड़ और घूंसे से मारपीट की। इस मारपीट में विशाल के सिर, पीठ और दाएं हाथ के अंगूठे में चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जबरन उठक-बैठक भी लगवाई और पूरी घटना का वीडियो बनाया। पीड़ित के दोस्त विजय जाटव और जितेंद्र जाटव के मौके पर पहुंचने के बाद उसे बचाया जा सका। आरोपियों ने जाते समय विशाल को जान से मारने की धमकी भी दी। रात होने और डर के कारण विशाल ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अगले दिन उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बजरंग दल ने थाना घेरा इस मामले को लेकर बुधवार शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया। उन्होंने टीआई को एक आवेदन भी सौंपा। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवकों का बाजार मे जुलूस निकालने की मांग भी की है। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच प्रारंभ कर दी गई है। वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *