श्रीगंगानगर में किसानों का फूटा गुस्सा:पीएम के पुतले जलाए, कहा- एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाना जरूरी

श्रीगंगानगर में एमएसपी गारंटी कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों के संबंध में शुक्रवार को किसानों ने जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों पर पीएम मोदी के पुतले फूंके। साथ ही एमएसपी गारंटी कानून लागू करने की मांग के संबंध में नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार किसानों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही। इससे किसान परेशान है। किसानों ने मांग के संबंध में पहले भी विरोध—प्रदर्शन किए हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है। पूरे जिले में हुए विरोध-प्रदर्शन
गंगनहर के प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंद्र सिंह ने बताया कि पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किए गए हैं। जिला मुख्यालयों और तहसील मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री मोदी के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। दोनों संगठनों ने जिला मुख्यालय सहित कई जगह पुतला दहन किया गया।
किसानों का कहना था कि वे किसानों की मांगों के संबंध में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेता जगजीतसिंह डल्लेवाल का समर्थन करते हैं। किसानों की मांगों में सबसे प्रमुख मांग एमएसपी गारंटी कानून बनाना है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए।
श्रीगंगानगर में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और महाराजा गंगासिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। श्रीगंगानगर, श्रीकरणपुर, चूनावढ़ सहित जिले में कई जगह पर किसानों ने मांग के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *