रोडवेज बस की चपेट में आने टैम्पू ट्रैवल पलटा:पांच सितारा होटल का स्टाफ जा रहा था ड्यूटी पर,दिल्ली जा रही रोडवेज बस की चपेट में आया,आधा दर्जन घायल

सेन्ट्रल पार्क गेट नम्बर 3 के सामने आज सुबह साढे 9 बजे रोडवेज बस और सवारियों से भरी टैम्पू ट्रैवल के बीच हुई भीषण भिडंत में ट्रैम्पू ट्रैवल पलट गया। इस दौरान ट्रैम्पू ट्रैवल बस में बैठी आधा दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गई। जानकार मिलने पर अशोक नगर थाना पुलिस,ट्रैफिक पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एसएमएस ट्रोमा सेंटर 108 की सहायता से पहुंचा। दुर्घटना थाने के एएसआई मगन ने बताया कि आज सुबह रोडवेज की गोल्ड लाइन बस और दिल्ली नम्बर की ट्रैम्पू के बीच हुई भिडंत। सेन्ट्रल पार्क के गेट नम्बर 3 के सामने भाटिया भवन से आ रहे ट्रैम्पू ट्रैवल की बस से हुई भिडंत,जिस से टेम्पो ट्रैवल पलट गया। इस दौरान ट्रैम्पू में सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोट आई। जिन्हें मौके से 108 की सहायता से एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया। इस दौरान चार लोगों को चोट लगी जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। ट्रैम्पू ट्रैवल में बैठा हुआ स्टाफ भाटिया भवन से रामबाग चौराहे स्थित एक पांच सितारा होटल में कैटरींग के काम करने के लिए जा रहा था। ट्रैम्पू चालक मुकेश ने बताया कि वह भाटिया भवन से निकल कर सेन्ट्रल पार्क के गेट नम्बर 3 के सामने पहंचा तो सामने आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिस से उस की बस पटल गई। बस में कुछ लोगों को चोट आई जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। जिन लोगों को चोट आई हैं उन्हे दोबारा से भाटिया भवन पर छोड दिया गया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *