जयपुर एयरपोर्ट पर नाराज हुए एक्टर मनोज जोशी:अराइवल गेट के बाहर 10 मिनट तक करना पड़ा इंतजार, ड्राइवर पर जमकर भड़के, जताई नाराजगी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और थिएटर के दिग्गज कलाकार मनोज जोशी को जयपुर एयरपोर्ट पर 10 मिनट तक अपनी गाड़ी का इंतजार करना पड़ा। जोशी जयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे और कार्यक्रम में पहुंचते समय उन्हें एयरपोर्ट के बाहर असुविधा का सामना करना पड़ा। शाम के समय मनोज जोशी एयरपोर्ट के बाहर समय से निकल गए थे, लेकिन उनकी गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी। करीब 10 मिनट से ज्यादा इंतजार करने के बाद जब गाड़ी पहुंची, तो उन्होंने ड्राइवर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। गाड़ी के देर से आने पर उन्होंने कहा, “कौन है इसका ड्राइवर? कितनी देर से यहां खड़ा हूं। जानकारी होने के बावजूद समय पर नहीं आए।” जानकारी के मुताबिक यह वाकया दो दिन पुराना है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान मनोज जोशी को बाहर खड़ा देख एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने और उन्हें नजदीक से देखने के लिए उत्सुक नजर आए। हालांकि, जोशी ने नाराजगी के बावजूद प्रशंसकों के साथ संयम बनाए रखा। मनोज जोशी बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और थिएटर में उनका खास मुकाम है। उनके अभिनय ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि मंच पर भी दर्शकों का दिल जीता है। भूल भुलैया, हंगामा, हेरा फेरी, और देवदास जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *