झालावाड़ में जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा शनिवार को मेंटेनेंस और रखरखाव कार्य के चलते साढ़े 3 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 220 केवी सब-स्टेशन पर 33/11 केवी फीडर की मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे कई इलाके प्रभावित होंगे। निगम के एईएन अशोक श्योरान के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में मिनी सचिवालय, आनन्द विहार, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, आकाशवाणी, मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, झिरी मोहल्ला और गोदाम की तलाई शामिल हैं। इसके अलावा रूपनगर कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन, मामा भान्जा चौराहा क्षेत्र, अखाडे़ की तलाई क्षेत्र, इन्द्रा कॉलोनी और पीजी कॉलेज के आस-पास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 220 सब-स्टेशन से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों को प्रभावित करेगी।


