बार एसोसिएशन राजसमंद के शुक्रवार को चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें रामलाल जाट को अध्यक्ष व गिरिराज सोनी को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रजीत तिवारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी चन्द्र शेखर आचार्य व नरोत्तम पालीवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रामलाल जाट व बहादुर सिंह के लिए मतदान हुआ। जहां रामलाल जाट को 209 मत व बहादुर सिंह को 101 मत मिले। जिस पर रामलाल जाट को 108 मतों से विजय घोषित किया गया। वही उपाध्यक्ष पद के लिए गिरिराज सोनी व गोपाल लाल के लिए मतदान हुआ। जहां गिरिराज सोनी को 159 मत व गोपाल जाट को 152 मत मिले। जहां गिरिराज सोनी को 7 मतों से विजय घोषित किया गया। इसी प्रकार सचिव पद पर महेश सेन व शैलेन्द्र के लिए मतदान हुआ। जहां महेश सेन को 137 मतों से विजय घोषित किया गया। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित कुमावत व शीतल हिंगड के लिए मतदान हुआ। जहां ललित कुमावत को 71 मतों से जीत मिली।
इससे पहले सह सचिव पर कुलदीप पालीवाल और पुस्तकालय मंत्री के पद पर सुखलाल बैरवा को निर्विरोध चुना गया था।


