प्रतापगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:राजकार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने किया कार्य, 7 महीने से फरार चल रहे थे फरार

प्रतापगढ़ में राजकार्य में बाधा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पिछले 7 महीने से फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके अन्य साथियों की तलाश जारी है। सुहागपुरा थाना अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि 7 महीने पहले 19 अप्रैल को वीरपूर ग्राम पंचायत द्वारा वीरपुर के देवनारायण मंदिर के मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इन्हें समझाइश कर रवाना कर दिया लेकिन आगे जाकर फिर से दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया। पुलिस कर्मियों ने इन्हें फिर से रोकने का प्रयास किया तो 10 से 15 लोगों ने पुलिस वाहनों पर पथराव किया और लट्ठ से हमला कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और मौके से भाग गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को नामजद किया था तभी से पुलिस इनकी तलाश में थी। आज पुलिस ने इस मामले में भसेड़िया निवासी हरीश मीणा और नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *