सांसद महिमा कुमारी ने रेल मंत्री से की मुलाकात:राजसमंद से मुंबई तक नई रेल सेवा शुरू करने की मांग रखी

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण व इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजसमंद संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़े विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय मंत्री से चर्चा करते हुए राजसमंद से मुंबई तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग प्रमुखता से रखी। इसके साथ ही उन्होंने संसदीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव करने व यात्रियों की सुविधा बढ़ाने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। इस दौरान देवगढ़ बर हरिपुर रेलवे रूट की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा की गई। इस पर केंद्रीय रेल मंत्री ने मार्ग से संबंधित जानकारी तस्वीरों के माध्यम से साझा की और स्थिति से अवगत कराया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा बताए गए बिंदुओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि रेलवे संपर्क और यात्री सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इससे राजसमंद के औद्योगिक, पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *