4 नाबालिग सहित 9 साइबर ठग पकड़े:आरोपियों से 9 मोबाइल और 3 फर्जी सिम जब्त, विज्ञापन और सेक्सटॉर्शन के जरिए कर रहे थे ठगी

डीग जिले पहाड़ी थाना पुलिस ने रेंज स्पेशल टीम और जिला स्पेशल टीम के साथ मिलकर साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की सयुंक्त रूप से की गई कार्रवाई के दौरान 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 4 नाबालिग को पकड़ा गया। आरोपियों से तलाशी के दौरान 9 मोबाइल और 3 फर्जी सीएम मिली हैं। पहाड़ी थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया की थाने की टीम, रेंज स्पेशल टीम और जिला स्पेशल टीम ने साइबर ठगों के सयुंक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। साइबर सेल की मदद से पहाड़ी इलाके में साइबर ठगी का काम कर रहे साइबर ठगों की लोकेशन प्राप्त की, जिसके बाद तीनों टीमों ने सयुंक्त रूप से मौके पर दबिश दी। जहां से 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया और 4 नाबालिग को पकड़ा गया है। आरोपियों से तलाशी के दौरान 9 मोबाइल और 3 फर्जी सिम जब्त की गई हैं। आरोपी सोशल मीडिया से चोरी के मोबाइल और फर्जी सिम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर पुराने सिक्के महंगे दामों में बेचने का झांसा दे रहे थे। इसके अलावा उसमें से कुछ साइबर ठग सेक्सटॉर्शन के जरिए ठगी कर रहे थे। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *