पाली में तेज सर्दी जारी है। सुबह के समय सर्दी का असर खासा देखा जाता है। स्कूल जाने वाले स्टूडेंट गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आते है। रात और दिन के पार में भी 17 डिग्री का अंतर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। सर्दी से राहत पाने के लिए सुबह के समय लोग चाय की थड़ियों पर चाय पीते और अलाव तापते नजर आते है। सड़कें भी सुबह के समय सूनी-सूनी सी नजर आती है। वॉकिंग पर जाने वाले लोग भी सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में दिखते है। अचानक सर्दी बढ़ने से हॉस्पिटल में भी सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर से हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव होगा। अभी उत्तरी हवा चल रही है, जो 15 दिसंबर और उसके बाद से उत्तर-पश्चिम होने की संभावना है। इस कारण प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी जिलों में सर्द हवा (कोल्ड-वेव) का प्रभाव कम होगा और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।


