कुरकुरे दिलाने के बाद 3 साल की बच्ची से रेप:मां ने खून से सने कपड़े देखे तो हुआ शक; आरोपी गिरफ्तार

जालोर के सांचौर में 3 साल की मासूम बच्ची से युवक के रेप करने का मामला सामने आया है। युवक पहले बच्ची को गोद में लेकर कुरकुरे दिलाकर लाया। इसके बाद अपने रूम पर ले जाकर रेप किया। बच्ची रोने लगी तो घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। मां ने खून से सने कपड़े देखे तो सन्न रह गई। एएसपी कैलाश बिश्नोई ने बताया- गुरुवार रात को मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी (36) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एएसपी कैलाश बिश्नोई ने बताया- आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना था। बुधवार शाम 7 बजे बच्ची का पिता काम पर गया हुआ था। पीछे से घर में बच्ची और उसकी मां थी। मां रसोई में खाना बनाने में व्यस्त थी। इस दौरान मौका पाकर आरोपी ने बच्ची को गोद में ले लिया और बहलाते हुए नजदीकी दुकान पर ले गया। वहां उसने बच्ची को कुरकुरे का पैकेट दिलाया और बच्ची को अपने रूम पर ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया। इस दौरान बच्ची रोई तो आरोपी घबरा गया। वह बच्ची को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। बेटी के रोने की आवाज सुनकर मां बाहर आई। उसने बच्ची के कपड़े खून से सने देखे तो गलत होने का शक हुआ। वह बेटी को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंची। जहां डॉक्टर ने रेप होने की पुष्टि की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *