ड्यूटी कर फैक्ट्री से टैम्पो से घर लौट रहे मजदूरों का टेम्पो हाइवे पर एक टैंकर से टकरा गया। हादसे में चारों घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। सदर थाने के एएसआई भंवरसिंह वाडिया ने बताया हादसा हाइवे पर पुनायता बाइपास के पास हुआ। पुनायता औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम कर गुरुवार शाम को चार मजदूर टेम्पो में बैठकर सिंधियों की ढाणी स्थित अपने कमरे पर जा रहे थे। इस दौरान हाइवे पर जैसे ही इनका टेम्पो चढ़ा सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया। टेम्पो में छह श्रमिक थे जिनमें से चार घायल हुए और दो जने चोटिल हो गए। इस हादसे में टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। और उसमें सवार यूपी के उदयपुर जागीर मिलक रामपुर हाल पाली के शेखों की ढाणी निवासी 25 वर्षीय अब्जाल पुत्र जलालुद्दीन, शेखों की ढाणी निवासी 30 वर्षीय सद्दाम हुसैन पुत्र निसार खान, यूपी हाल शेखों की ढाणी निवासी 18 वर्षीय विशाल पुत्र रामेश्वर, यूपी हाल शेखों की ढाणी निवासी 31 वर्षीय मोहम्मद गुलफाम पुत्र इकबाल खान घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अफजल को जोधपुर रेफर किया गया।


