मानसरोवर स्थित दीप इंटरनेशनल कॉलेज फॉर एजुकेशन में आयोजित 6 दिवसीय समाजोपयोगी उत्पादक कार्य शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में अग्रवाल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंघल और रेयान कॉलेज फॉर एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. हिमांशु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने बी.एड. के मेधावी स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया। इस शिविर के माध्यम से भावी शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


