जेडीए की योजनाओं में 46 हजार से ज्यादा आवेदन:गोविंद विहार में 117 और अटल विहार में 79 गुना आवेदन; फार्म फीस से अब तक 4.61 करोड़ की कमाई

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने पिछले साल दिसंबर में लांच की 2 आवासीय योजनाओं में बंपर आवेदन आ गए, लेकिन उसके बावजूद जेडीए ने योजना में आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 7 फरवरी कर दिया। इन दोनों योजनाओं में 9 जनवरी तक 46 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। जेडीए की रिपोर्ट के मुताबिक जोन-10 स्थित गोविंदपुरा रोपाड़ा में बसाई जाने वाली गोविंद विहार योजना के लिए 23 हजार 767 लोगों ने, जबकि जोन-12 में कालवाड़ा रोड पर प्रस्तावित अटल विहार योजना में 22 हजार 336 लोगों ने आवेदन पत्र भरे हैं। योजनावार देखें तो गोविंद विहार में कुल 202 भूखंड के लिए 23,767 लोगों ने आवेदन किए हैं यानी एक भूखंड के लिए औसतन 118 लोगों के आवेदन अब तक आ चुके हैं। इसी तरह अटल विहार योजना में कुल 284 भूखंडों के लिए 22 हजार 336 लोगों ने आवेदन किए हैं यानी एक भूखंड के लिए औसतन 78 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किए हैं। छोटे भूखंड में 265 गुना आवेदन कैटेगिरी वाइज देखें तो सबसे ज्यादा आवेदन गोविंद विहार योजना की ईडल्ब्यूएस कैटेगिरी के लिए आवेदन आए हैं। इस कैटेगिरी में कुल 34 भूखंड हैं, जबकि आवेदन 9021 आ चुके हैं यानी 265 गुना आवेदन इस कैटेगिरी के लिए अब तक आ चुके हैं। वहीं अटल योजना की एमआईजी ‘अ’ केटेगिरी के लिए भी 266 गुना आवेदन आ चुके हैं। इस कैटेगिरी में कुल 11 ही भूखंड हैं, जबकि इसके लिए आवेदन 2929 आ चुके हैं। आवेदन से ही 4.61 करोड़ रुपए की कमाई जेडीए ने इन दोनों योजना में आवेदन से ही अब तक 4 करोड़ 61 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। इन योजनाओं में जेडीए ने आवेदन शुल्क 1 हजार रुपए रखा है, जो नॉन रिफंडेबल है। 7 तक बढ़ाई है आवेदन की तारीख जेडीए ने इन दोनों ही योजनाओं में आवेदन की आखिरी तारीख को 7 फरवरी तक बढ़ा दी है। जबकि योजना जब लांच की थी तब अटल विहार योजना के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 जनवरी निर्धारित की थी और आवेदन की लॉटरी का समय 29 जनवरी निर्धारित किया था। संशोधन के बाद अब अटल विहार योजना की लॉटरी 14 फरवरी को निकाली जाएगी। इसी तरह गोविंद विहार योजना के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पहले 25 जनवरी निर्धारित की थी और लॉटरी का समय 5 फरवरी रखी गई थी। लेकिन अब इस योजना की लॉटरी 20 फरवरी को निकाली जाएगी। अटल विहार योजना में कैटेगिरी वाइज आवेदन गोविंद विहार योजना में कैटेगिरी वाइज आवेदन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *