केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर पहुंची उदयपुर:महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का चिंतन शिविर, सीएम भजनलाल भी आएंगे 11 को

झीलों की नगरी में आज से शुरू हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा राजस्थान सरकार के तत्वावधान में तीन दिवसीय चिन्तन शिविर में शामिल होने के लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, महिला एवं बाल विकास केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर आज दोपहर बाद उदयपुर पहुंचे। इस कार्यक्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल होंगे। महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास एवं कल्याण से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर होने वाले इस शिविर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सावित्री ठाकुर और राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार यहां होटल रेडिसन ब्लू में पहुंचे। यहां पर इनका महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव महेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारियों ने मेवाड़ी पाग, उपरना पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। पहले दिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है। शनिवार सुबह 9.30 बजे इस शिविर का शुभारंभ समारोह होगा। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी इसका उद्घाटन करेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के महिला एवं बाल विकास विभागों के मंत्री शामिल होंगे। चिन्तन शिविर में महिलाओं और बच्चों के समेकित विकास और कल्याण से जुड़े बिन्दुओं पर राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी। कार्यक्रम में मंत्रालय की प्रमुख पहलों पर ध्यान केंद्रित करने वाले कई महत्वपूर्ण सत्रों में मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति और मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 पर मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुबह विशेष विमान से आएंगे
इधर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार सुबह जयपुर से विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट आएंगे। वे सड़क मार्ग से होटल रेडिसन ब्लू पहुंचेंगे जहां पर इस शिविर में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वास विशेष विमान से जयपुर प्रस्थान करेंगे। यह होगा चिन्तन शिविर में

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *