दतिया के बालाजी मंदिर में चोरी से आक्राेश:300 ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; झांसी, दतिया और भांडेर मार्ग के यात्री प्रभावित

दतिया के बालाजी मंदिर में हुई लाखों की चोरी का मामला सात दिन बाद भी अनसुलझा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को मेन चौराहे पर चार घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 300 से अधिक लोगों की भागीदारी से हुए इस प्रदर्शन से झांसी, दतिया और भांडेर मार्ग के यात्री प्रभावित हुए। 2-3 जनवरी की रात को चोरों ने सूर्य मंदिर के गर्भगृह का ताला तोड़कर सूर्य यंत्र और दान पेटी से नकदी चुराई थी। स्थानीय पुलिस ने पहले तीन दिन में मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। जाम की स्थिति को दतिया एसडीएम ऋषि कुमार सिंघई की मध्यस्थता से सुलझाया गया। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा को ग्रामीणों ने सोमवार तक का अतिरिक्त समय दिया है। दतिया एएसपी सुनील शिवहरे के अनुसार पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *