पुलिस लाइन ग्राउंड पर होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह:कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

सीहोर में इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने समारोह की सफल तैयारियों के लिए विभिन्न अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रभात फेरी के आयोजन का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, जिला खेल अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और यातायात पुलिस अधिकारी को दिया गया है। मंच संचालन की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला समन्वयक को सौंपी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का दायित्व जिला शिक्षा अधिकारी, आदिम जाति कल्याण के जिला संयोजक, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला समन्वयक संभालेंगे। निर्णायक मंडल का गठन अपर जिला दंडाधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे। ध्वजारोहण की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व और पुलिस) तथा रक्षित निरीक्षक देखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय दंडाधिकारी की होगी। झांकी व्यवस्था का दायित्व डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुशवाहा और जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा को सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को 25 जनवरी को सुबह 9 बजे अंतिम रिहर्सल और 26 जनवरी को सुबह 8 बजे अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *