वार्नर ब्रोस के बोर्ड ने परमाउंट का ऑफर रिजेक्ट किया:बोर्ड बोला- पैरामाउंट की डील में रिस्क ज्यादा; नेटफ्लिक्स डील कस्टमर्स के लिए बेहतर

वार्नर ब्रोस डिस्कवरी (WBD) कंपनी के बोर्ड ने परमाउंट स्काईडांस की 108.4 बिलियन डॉलर की होस्टाइल टेकओवर बिड को ठुकरा दिया है। बोर्ड ने इस ऑफर को कमजोर और अपर्याप्त बताया। बुधवार को बोर्ड ने कहा कि परमाउंट का कैश ऑफर भरोसेमंद फाइनेंसिंग गारंटी नहीं देता और इसमें पैसों व ऑपरेशन का ज्यादा रिस्क है। बोर्ड ने नेटफ्लिक्स की दूसरी बिड को ज्यादा अच्छा बताया और शेयरहोल्डर्स से कहा कि वे नेटफ्लिक्स वाली डील को सपोर्ट करें। परमाउंट की बिड में फाइनेंसिंग की गारंटी नहीं WBD बोर्ड ने लेटर में कहा कि परमाउंट का ऑफर मौजूदा नेटफ्लिक्स मर्जर एग्रीमेंट से सुपीरियर नहीं है। परमाउंट की बिड में फाइनेंसिंग की गारंटी नहीं है और रिस्क ज्यादा है। बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स से नेटफ्लिक्स डील को वोट देने को कहा, जो कस्टमर्स के लिए बेहतर होगी। यह बिड परमाउंट की होस्टाइल टेकओवर को रोकने की कोशिश है। पैरामाउंट ने 108.4 बिलियन डॉलर ऑफर की थी पिछले हफ्ते पैरामाउंट स्काईडांस ने वार्नर ब्रोस डिस्कवरी (WBD) को खरीदने के लिए 108.4 बिलियन डॉलर (9.7 लाख करोड़ रुपए) की होस्टाइल बिड लॉन्च की थी। यह बिड नेटफ्लिक्स की 72 (6.47 लाख करोड़ रुपए) बिलियन डील को चैलेंज कर रही है। पैरामाउंट ने पूरी कंपनी $30 प्रति शेयर के ऑफर पर खरीदने का प्रस्ताव दिया है, जबकि नेटफ्लिक्स ने TV, फिल्म स्टूडियो और स्ट्रीमिंग एसेट्स के लिए $28 प्रति शेयर ऑफर किया था। वहीं आज ट्रम्प ने भी इस डील में दखल देकर वार्नर ब्रोस डिस्कवरी पर नेटफ्लिक्स से डील ना करने का दबाव बनाया है। नेटफ्लिक्स ने ₹6.47 लाख करोड़ में खरीदने का ऐलान किया था नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को WBD के TV, फिल्म स्टूडियो और स्ट्रीमिंग एसेट्स के लिए 72 बिलियन डॉलर की इक्विटी डील जीती थी। वहीं पैरामाउंट का ऑफर पूरी कंपनी के लिए है, जिसमें केबल नेटवर्क्स – CNN, TNT, डिस्कवरी भी शामिल हैं। स्काईडांस CEO डेविड एलिसन ने CNBC को बताया, हम फिनिश करने आए हैं जो हमने शुरू किया था। इससे पहले भी कई ऑफर दे चुकी पैरामाउंट पैरामाउंट ने सितंबर से कई ऑफर्स दिए थे ताकि नेटफ्लिक्स और एपल जैसे टेक जायंट्स को चैलेंज करने वाली मीडिया पावरहाउस बने। लेकिन WBD ने रिजेक्ट कर दिया। पैरामाउंट ने WBD को लेटर लिखा कि सेल प्रोसेस फेयर नहीं है और नेटफ्लिक्स को पहले से विनर बना दिया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि WBD मैनेजमेंट ने नेटफ्लिक्स डील को “स्लैम डंक” कहा और पैरामाउंट के ऑफर को नेगेटिव बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *