आगर मालवा जिले के सुसनेर में शुक्रवार को सरकारी साइकिल वितरण योजना के तहत क्षेत्रीय विधायक भैरोसिंह परिहार ने कक्षा 9वीं की 60 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय में लाइब्रेरी, जीम, बाउंड्रीवॉल और सीसीटीवी कैमरे जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग रखी। विधायक ने न केवल इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, बल्कि क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और निर्धन बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता भी जताई। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एडवोकेट राणा चितरंजन सिंह, वार्ड पार्षद नईम मेव, राकेश कानुडिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


